फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बनाकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र में कटारपुर स्थित शिव मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम और दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मायापुर चौकी में घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सोमवार की रात कटारपुर स्थित शिव मंदिर में मुख्य पुजारी ओमकार पुरी को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुजारी के कमरे में आगजनी कर नकदी और सामान का बक्शा लेकर फरार हो गए थे। पुलिस और सीआईयू की टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई।
एसएसपी ने बताया कि बुधवार की शाम भट्टा तिराहे से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश निवासी फेरुपुर पथरी, आकाश निवासी ग्राम बिशनपुर, सजीव उर्फ संजू निवासी ग्राम बिशनपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह प्लंबर का कार्य करने के बहाने मंदिर में चार, पांच दिन से जा रहे थे। पर्दे, नल फिटिंग के बहाने कहां क्या सामान रखा है और मंदिर में आने-जाने के कितने रास्ते हैं इसको लेकर पूरी रैकी की। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 64 हजार की रकम, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
पथरी एसओ पवन डिमरी, एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह तोमर, नारायण, दौलत, रमेश शर्मा और रुड़की सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, हेड कांस्टेबल अहसान अली, अशोक सुरेश रमोला, रविंद्र खत्री, महिपाल तोमर, नितिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें