हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार निवासी शनिदेव चौक जगजीतपुर कनखल ने शिकायत देकर बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था। तभी मोहल्ले का ही गोपाल व उसकी पत्नी कौशल, जोनू घर के अंदर घुस आए। कौशल ने उसकी मां महेंद्री देवी के हाथों को पकड़ लिया और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। धमकी दी कि अपने पुत्र को बोल कि उसके व जोनी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस ले ले। केस में पैरवी करना बंद की जाए। वरना वह उसे गोली मार देंगे।
आरोप है कि पिता रहतूराम व अमन के आने पर गोपाल, कौशल और जोनू ने फिर से गालियां देते हुए मुकदमे में किसी को गवाही के लिए भेजने पर गोली मारकर जान से मार देने की धमकी दी। शनिवार की सुबह शनिदेव मंदिर में पूजा करने के दौरान तीनों ने उसे रोक लिया और धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आवेश अंसारी