फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किराना की दुकान से हजारों का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किराना की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में संदीप गुप्ता निवासी विकास कॉलोनी ने बताया कि उसकी पुराना रानीपुर मोड़ जमुना टॉकीज के पास भाटिया कॉम्प्लेक्स में किराना की दुकान है। सोमवार की सुबह रोजाना की तरह जब वह दुकान पर गए तो ताला टूटा हुआ है और आधा शटर भी खुला पड़ा मिला। अंदर पहुंचने पर करीब 70 से 80 हजार रुपये तक का सामान चोरी हो रखा था। 400 सिगरेट की डिब्बियां, पान मसाले के पाउच, करीब 8 हजार रुपये नकद चोरी किए गए हैं। बताया कि पहले भी दो बार दुकान में चोरी हुई है। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें