बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने बिजली के सात खंभों से केबल चोरी कर ली। ऊर्जा निगम की तरफ से मामले में पुलिस को शिकायत की गई है।
जानकारी के अनुसार गांव रोहालकी से अहमदपुर ग्रांट जाने वाले मार्ग पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। बिजली की सप्लाई गांवों में ट्यूबवेलों पर जा ही है। ऊर्जा निगम की ओर से सप्लाई के लिए लगाए गए सात खंभों से शुक्रवार रात केबल ही चोरी कर ली गई। चोरों ने चलती लाइन से ही केबल काटी।
रात में केबल चोरी होने के बाद सुबह ट्यूबवेल चालू नहीं हो पाए, जिससे ट्यूबवेल न चलने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पाई। ऐसे में ग्रामीणों ने रोष जताया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसडीओ अमित तोमर ने बताया कि केबल चोरी की शिकायत पुलिस से की जाएगी। इसके बाद इस्टीमेंट बनाकर दोबारा ट्यूबवेल में आपूर्ति चालू की जाएगी। संवाद