फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद पड़े घर के चटकाए ताले, खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में बंद घर के चोरों ने ताले चटका दिए। पूरा घर खंगाल दिया। पड़ोसियों ने ताले टूटे देख ओडिशा गए मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। घर से क्या क्या सामान सामान चोरी हुआ, इसकी जानकारी मकान मालिक के पहुंचने के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मूलरूप से ओडिशा निवासी ईश्वर नायक हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं। पॉश कॉलोनी बिल्वकेश्वर में रहते हैं। रविवार को वह परिवार के साथ ओडिशा गए थे। बुधवार की देर शाम उनके कुछ परिचित घर की तरफ पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने इसकी जानकारी ईश्वर को फोन पर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर सामान बिखरा और अलमारी आदि टूटी थी। बताया जा रहा है वह जेवर अपने साथ ले गए थे। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें