I
बहादराबाद थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस चला रही सर्च अभियान
I
Iरानीपुर झाल के पास गंगनहर में फूल प्रवाहित करते समय बाइक से फिसलकर नहर में गिरे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार की सुबह प्रियांशु उर्फ गौरव पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम अंबुवाला अंबेडकर बस्ती थाना पथरी फैक्टरी जाते समय रानीपुर झाल के पास गंगनहर में पूजा के फूल व अन्य सामान प्रवाहित कर रहा था। रुककर फूल गंगनहर में डालते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुल में अटक गई थी और वह नीचे गंगनहर में जा गिरा था। जिसके बाद वह डूबकर लापता हो गया, पुलिस ने देर शाम तक गोताखोरों की मदद से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। दूसरे दिन भी पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी कुछ पता नहीं चला है।I