फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से सरिया व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन फ्लाईओवर से सरिया व अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैकेनिकल सुपरवाइजर सौरभ निवासी अलीगढ़ ने शिकायत देकर बताया कि एनएच-34 में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। 15 सितंबर को फ्लाईओवर में उपयोग होने वाले सरिया, जैक और चैनल चोरी कर लिया गया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
-
संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से दो 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। दोनों की तलाश शुरू कर दी है। रोशनाबाद निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 13 सितंबर की सुबह 11 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी 13 वर्षीय सहेली के साथ गई थी। दोनों के वापस न आने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सहेली के घर पहुंचने पर पता चला कि वह अपनी मां के पर्स से पैसे लेकर गई है। खोजबीन करने पर एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि दोनों बालिकाओं को उसने रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही दोनों बालिकाओं को खोज लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पिछले महीने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया है। राधिका पुत्री बाबूराम निवासी सलेमपुर महदूद रानीपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पंकज 16 अगस्त की दोपहर किसी से फोन पर बात करते हुए घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने मामले में अपहरण की आशंका को देखते हुए गुमशुदगी को तरमीम कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें