फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से 22 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 14 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद । पंतजलि योगपीठ में इलाज कराने आ, युवक के एटीएम से किसी ने 22 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक की ओर से बहादराबाद थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कमल सिंह राव पुत्र नाहर सिंह निवासी रावमादडा थाना नांदेशमा जिला उदयपुर राजस्थान ने तहरीर देकर बताया कि वे पतंजलि योगपीठ में आंखों का इलाज कराने आए थे। जैसे ही वे पैसे निकालने एसबीआई के एटीएम में गए तो वही एक युवक आया और मदद करने के बहाने स्क्रीन चलाने लगा। युवक ने कहा कि इस एटीएम में पैसे नहीं हैं। वे इस पर वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि 22 हजार रुपये निकल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें