ऊधमसिंह नगर में आयोजित 24वीं अंतर जनपदीय पुलिस में आर्म रेसलिंग और कुश्ती प्रतियोगिता में 15 टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें हरिद्वार की महिला पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में दूसरा और आर्म रेसलिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती टीम में रजनी बिष्ट, भारती रावत, कविता बटोला, पूजा भट्ट रहीं। पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।