फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पीड़ित किशोरी के कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Sat, 28 Mar 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने यौन शोषण के मामले में पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र में एक खेत में किशोरी के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया था। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद युवक व एक अज्ञात युवक पर बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी व आरोपी युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें