धनौरी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से धनौरी में रतमऊ नदी के पुल के पास चार दिन पहले लगाए गए हाइट बैरियर को सोमवार रात किसी वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। मंगलवार सुबह इसका पता तब लगा जब अधिकारियों ने दौरा किया। मामले की सूचना धनौरी पुलिस को भी दी गई है। एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि पुलिस को पहले भी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए आग्रह किया गया था, लेकिन उनके आग्रह को दरकिनार कर दिया गया। बताया कि बैरियर इस उद्देश्य से लगाया गया था ताकि इस पुल पर आवाजाही बंद रहे। पहले से क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त किया जा सके।