हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। सीतापुर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस बीच उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। सभी जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।