फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों ने किया मंथन

Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए हैं। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के सभागार में शुक्रवार को आयोजित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक में उन्होंने लोकतंत्र के इस आयोजन को टीम वर्क के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर बेहतर व्यवस्था संपन्न कर लें। क्षेत्रीय एसडीएम भी निर्वाचन में मजिस्ट्रेट की भूमिका में होंगे। ब्लॉक लक्सर के लिए अपर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह और खानपुर के लिए रुड़की एएसडीएम मनीष कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेष घिल्डियाल, एसडीएम लक्सर मौहम्मद नासिर और एसडीएम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह रुड़की और सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह नारसन के लिए नियुक्त किए गए हैं। गढ़वाल रेंज के आईजी संजय गुंज्याल ने अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने चुनाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ सोनिका, एडीएम जेएस नग्रयाल, एसपी सिटी नवनीत सिंह तथा एसपी देहात परमेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें