फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भक्तामर महामंडल विधान का सातवां दिन श्रद्धा के साथ संपन्न

Wed, 11 Mar 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- महायज्ञ की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रेम नगर आश्रम में आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ के सातवें दिन सुबह 1008 भगवान आदिनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई और दुनिया में चल रहे युद्धों के शीघ्र समाप्त होने की प्रार्थना की। आर्यिका 105 पूर्णमति माता ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य के जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं, जैसे रात के बाद सवेरा आता है, उसी प्रकार जीवन में यह एक स्वाभाविक चक्र है। शाम को कार्यक्रम में जैन जागृति महिला मंडल पंचपुरी हरिद्वार की महिला सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया व मानतुंग स्वामी के जीवन पर आधारित नाटिका भी आयोजित हुई। रजत जैन ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंजली जैन, पूजा जैन, प्रियंका जैन, आव्या, प्रियल जैन, नीति जैन, अंशिका जैन, पीयूष जैन, समर्थ जैन और सतीश जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें