हरिद्वार। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए सांसद हॉकी टीमों का चयन 12 जनवरी को किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि हॉकी महिला व पुरुष अंडर-14, अंडर-19 का ट्रायल चयन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया जाएगा। इसमें हरिद्वार सांसद की हॉकी टीमों के लिए बालक और बालक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में हरिद्वार की ओर से खेलेंगी। उन्हाेंने खिलाड़ियों से चयन के लिए अपने सभी दस्तावेजों लेकर पहुंचने की अपील की है, ताकि खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकें।