हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड-58 में सफाई कर्मचारी कूड़ा दुकान के सामने फेंक रहा है। कूड़ा डालते वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सराय निवासी तनवीर मलिक ने बताया कि जगजीतपुर के शांतिपुरम कॉलोनी में डेयरी है। पिछले कई दिनों से डेयरी के आगे कूड़ा डाला जा रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने दुकान के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरे को बाहर लगा दिया। रविवार को जब वह डेयरी पर पहुंचे तो दुकान के बाहर कूड़ा फैला हुआ था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो निगम का सफाई कर्मचारी ही आसपास से कूड़ा लाकर दुकान के आगे डालते हुए कैद हुआ था। मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद