फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धूमधाम से मनाया गया रवा कुटुंब पारिवारिक मिलन समारोह

Sun, 15 Mar 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- भेल सामुदायिक केंद्र में हुआ आयोजन, प्रतिभाओं को भी नवाजा
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया रवा कुटुंब पारिवारिक मिलन समारोह
हरिद्वार। भेल सेक्टर-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को रवा राजपूत एकता एवं उत्थान समिति की ओर से रवा कुटुम्ब 2.0 पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से रवा राजपूत समाज से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले और प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की महिलाओं व बच्चो ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रवा राजपूत एकता एवं उत्थान समिति के सलाहकार हरिप्रकाश राजपूत ने कहा कि रवा राजपूत समाज की एकता और गौरव को नई पीढ़ी के समक्ष प्रदर्शित करने के लिए रवा कुटुंब पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया कि समाज से जुड़े डाॅ. बीएस राजपूत, गढ़वाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। प्रो. भीम सिंह को प्रधानमंत्री ने विज्ञान श्री पुरुस्कार से नवाजा है। उपाध्यक्ष सतपाल सिंह तोमर ने कहा कि समाज के बीच बेहतर संवाद और आपसी जुड़ाव बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं। कार्यक्रम में सभी लोगों ने समाज के उत्थान का संकल्प लिया है। कार्यक्रम संयोजक विकास राजन ने कहा कि संगठन के लोग आगे भी निर्धन परिवारों के बच्चों की पढ़ाई और कन्याओं के विवाह का खर्च उठाते रहेंगे। इस दौरान हरि प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह तोमर, जयप्रकाश सिंह, विकास सिंह राजपूत, एमपी सिंह, हरि सिंह, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें