बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की ओर से सुमन नगर स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाराजा भागीरथ के सम्मान में 111 मीटर लंबे मांगपत्र पर हस्ताक्षर कर इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यूकेडी कार्यकारिणी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने कहा कि संगठन के साथ मिलकर यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री गौरव श्रीवास्तव, जिला मंत्री, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा,विजय कुमार, गोकुल सिंह रावत, सागर कुमार, मामराज सिंह आदि मौजूद रहे।