झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के थिथकी-क्वादपुर स्थित फार्मा फैक्टरी में वेतन और साप्ताहिक अवकाश के लिए दो दिन से चल रहा कर्मचारियों का धरना झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। कर्मचारी पांच से सात हजार रुपये मासिक वेतन और साप्ताहिक छुट्टी न मिलने से नाराज थे। सोमवार से शुरू हुआ धरना मंगलवार को उस समय खत्म हुआ जब विधायक फैक्टरी पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रबंधन के सामने रखा। विधायक की वार्ता के बाद प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।