फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रधानाचार्य परिषद ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Wed, 28 Jan 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी का स्वागत कर उन्हें अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता और जनपदीय संरक्षक डॉक्टर प्रधान विजय कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा और जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शासकीय विद्यालयों के समान ही अशासकीय विद्यालयों को भी सभी सुविधाएं दिलाने की मांग की। हल्दियानी ने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का निस्तारण उनके स्तर से ही किया जा सकता है, उनका समाधान शीघ्र ही हो जाएगा। शेष समस्याओं के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर ओपी गौनियाल, कैप्टन अजय कुमार कौशिक, मीनाक्षी शर्मा, ओम सिंह सैनी, डॉ. लक्ष्मी देवी, हितेश गुप्ता, कैप्टन राजेश आर्य, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र कुमार चौहान, पुष्पा रानी, विनोद कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें