राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक जयंत चौहान और प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अगली शिक्षा के लिए लगन और मेहनत की जरूरत है। उन्होंने आगे की शिक्षा और लक्ष्य के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस मौके पर महेश कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, दीपक रतूडी, अमन सैनी, शुभम कुमार, पदम कुमार आदि मौजूद रहे।
Iइन मेधावियों को किया सम्मानितI
कक्षा-12 में नीरज कुमार, राजीव, दिवांशु, सलोनी, गौरव सैनी, मोहिनी देवी, पूजा, कृपांशु संदीप, अर्पित, विशाल, प्रगति गुप्ता, नवदीप, भूमिका और कक्षा-10 के देव आर्य, कार्तिक कुमार, तनीषा, शिवा, स्नेहा, तनिषा, सोफिया, कन्हैया अवस्थी, साक्षी, हिमांशु ने विशेष श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
Iमातृ दिवस पर कार्यक्रम किए पेशI
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के प्रति भावनात्मक प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने भावनात्मक कार्ड के माध्यम से मां के प्रति लगाव को व्यक्त किया। सुन्दर-सुन्दर कार्ड बनाकर बच्चों ने अपनी-अपनी मां का दिल जीत लिया।