फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए भाजपा ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरोड शो को लेकर मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी करने के निर्देशI
विज्ञापन




भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक जिला हरिद्वार की पांचों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रोड शो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



इसको लेकर सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी करना सुनिश्चित करें। साथ ही जनसभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। सभी शक्ति केंद्र पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पन्ना प्रमुख से ऊपर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। लोकसभा संयोजक डाॅ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर प्रत्येक घर में संपर्क करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लोकसभा सहसंयोजक राकेश राजपूत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, राजीव शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें