फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घायल लावारिस कुत्ते को संस्था ने किया रेस्क्यू

Fri, 23 Jan 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। हेल्पिंग हैंड्स फॉर स्पीचलेस सोल्स संस्था ने शिवलोक कॉलोनी में एक गंभीर रूप से घायल लावारिस कुत्ते को रेस्क्यू किया। संस्था की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुत्ते को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार दिन में कॉलोनी में एक लावारिस कुत्ता लहूलुहान हालत में पाया गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना संस्था को दी। संस्था की टीम एनिमल एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल कुत्ते को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। संस्थापक कंवलजीत कौर ने बताया कि कुत्ते की हालत काफी गंभीर थी विशेषज्ञों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। जैसे ही कुत्ता पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा, उसे वापस उसी के क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें