फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्क्रीनिंग प्लांट, स्टोन क्रशर और तीन भंडारण पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउपजिलाधिकारी ने चलाया अवैध खनन के खिलाफ अभियान, लगाया जुर्माना
विज्ञापन

I

अवैध खनन कर उपखनिज भंडारण करने पर उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी ने एक स्क्रीनिंग प्लांट, एक स्टोन क्रशर और तीन भंडारण पर कार्रवाई की। बुधवार को उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी ने कटारपुर के दो स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जांच में एक स्टोन क्रशर पर कच्चा उपखनिज (आरबीएम) मिलने पर उसकी पैमाइश की गई। इसमें ई-रवन्ना से अधिक उपखनिज मिला तो जुर्माना काटा गया। यहां से टीम विशनपुर कुंडी में स्क्रीनिंग प्लांट और तीन ट्रेडिंग भंडारण पर पहुंची। यहां भी पैमाइश कर ई-रवन्ना से अधिक उपखनिज मिलने पर जुर्माना लगाया। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह का कहना है कि टीम ने धारिवाला क्षेत्र के बाण गंगा-2 में अवैध खनन करने वाले निजी भूमिधरों और अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की है। उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस क्षेत्र में अवैध खनन वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी भूमि में अवैध खनन या कब्जा करते मिला तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस दौरान जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, खनन निरीक्षक मनीष कुमार, कानूनगो अनिल गुप्ता, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें