फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नालों से निकलने वाली मिट्टी को बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई विभाग से मिट्टी बेचने के प्रकरण में जवाब मांगा है।I
विज्ञापन


सिडकुल फोरलेन के दोनों तरफ नाला निर्माण के लिए हो रही खोदाई से निकलने वाली मिट्टी बेचने का मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। मिट्टी को बेचने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौहान ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग से की। लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई विभाग से मिट्टी बेचने के प्रकरण में जवाब मांगा है।

मोनिका चौहान का आरोप है कि खोदाई से निकलने वाली मिट्टी को सड़कों के गढ्ढे भरने के निर्देश थे, लेकिन ठेकेदार मनमाने तरीके से मिट्टी बेच रहा है। आरोप है कि नाले से निकली मिट्टी को बिना जिला-प्रशासन की अनुमति और बगैर राजस्व जमा किए ट्रैक्टर-ट्रालियों और ट्रकों में भरकर बेचा जा रहा है। इससे प्रशासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन






Iसिडकुल फोरलेन के बराबर सड़क के किनारे टूटे हुए हैं। मिट्टी का प्रयोग इसके लिए किए जाने पर पहले ही सहमति बनी थी। मिट्टी को खुर्द-बुर्द किए जाने तथा बेचे जाने काे लेकर विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

I

I
I

I- सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता, लोनिविI







Iनियमों को ताक पर रख हो रहा कार्यI



सिडकुल फोरलेन के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए बन रहे नाले को नियमों को ताक पर रखकर बनाने का भी आरोप है। क्षेत्र के निवासी विवेक चौहान, रोहित चौहान, हिमांशु, राहुल, माहित आदि स्थानीय लोगों ने सीएम को पोर्टल के जरिए शिकायत की है। आरोप है कि मार्ग के कई हिस्सों पर अवैध अतिक्रमण हैं, नाला निर्माण भी बिना अतिक्रमण हटाए किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें