I
I
I
Iपथरी क्षेत्र के भट्टीपुर स्थित बिजली घर से जुड़े गांवों में घंटों बिजली कटौती से लोगों में आक्रोशI
पिछले सालों की अपेक्षा बीते साल 2023 में सबसे ज्यादा बिजली कटौती ने क्षेत्र के लोगों को खूब परेशान किया है। भट्टीपुर स्थित बिजलीघर से जुड़े गांवों में कई-कई घंटे की बिजली कटौती से लोगों रोष है। लोगों ने नए साल में बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में 17 से 18 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। बिजली कटौती से खेतों में सिंचाई, वैल्डिंग वर्कशॉप, वाहन सर्विस सेंटर, आटा चक्की, तेल स्पेलर, इलेक्ट्रॉनिक वर्कर्स आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बगैर बिजली के ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
गांव भुवापुर, शेरपुर, भट्टीपुर, जसोददरपुर, नई कुंडी, धारीवाला, टिकोला, हरसीवाला, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, रानीमाजरा, बादशाहपुर आदि के लोगों को बिजली कटौती से पेरशानी झेलनी पड़ रही है।
I
I
Iभट्टीपुर स्थित बिजलीघर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बगैर बिजली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - जमीर अहमद, जसोददरपुर
I
I
I
Iपिछले कई सालों की अपेक्षा 2023 में क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली कटौती हुई है। इसका असर बिजली से होने वाले रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ खेती पर भी पड़ा है। - तसलीम अहमद, नसीरपुर कलांI
I
I
Iआए दिन बिजली कटौती के कारण खेतों में खड़ी फसलों में सिंचाई नहीं हो रही है। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और इससे फसलों के उत्पादनों कम होगा। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। - मोहित सैनी, रानीमाजराI