फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में होगी रिहाई को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

Fri, 09 Sep 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला जेल पहुंचे आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने कैदियों से दो टूक कहा कि इस तरह के आचरण से वे रिहा नहीं हो सकते हैं, बल्कि उनकी दिक्कतें बढ़ सकती है।

शुक्रवार को आईजी जेल पीवीके प्रसाद तीन बजे जिला जेल पहुंचे। कैदियों से बातचीत में आईजी जेल ने कहा कि आजीवन कारावास का मतलब आजीवन ही है। यही सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन है। लेकिन प्रदेश सरकार चौदह साल की सजा पूरी कर चुके कैदी के आचरण को लेकर रिहाई पर विचार कर सकती है। कैदी जब इस तरह का व्यवहार करेंगे तो विचार नहीं किया जा सकता। अक्तूबर माह में शासन ने इस मामले को बैठक बुलाई है और प्रदेशभर की जेलों में बंद चौदह साल की सजा पूरी कर चुके 139 कैदियों का रिकार्ड तलब कर रहे हैं। इसी माह पूरा रिकार्ड उन तक पहुंच जाएगा। इस दौरान जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, जेलर शिवमूरत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें