फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गैरसैंण सत्र में कांग्रेस के प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाई सरकार

Mon, 16 Mar 2026 08:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर विधायक ने लगाया आरोप
विज्ञापन

गैरसैंण सत्र में कांग्रेस के प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाई सरकार
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हाल ही में गैरसैंण में संपन्न हुए बजट सत्र में कांग्रेस ने जनहित के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस के दबाव के चलते सत्र पूरे पांच दिन चला और कांग्रेस विधायक सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे। एकजुट विपक्ष ने सत्ता पक्ष को जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के लिए मजबूर किया। बजट को निराशाजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि बजट में युवा, महिलाओं, बेरोजगार, किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है। पलायन जैसी समस्या का भी कोई समाधान बजट में दिखाई नहीं दिया। हरिद्वार में कुंभ मेला होना है, लेकिन, राज्यपाल के अभिभाषण में कुंभ मेले की चर्चा के दौरान हरिद्वार का नाम तक नहीं लिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, मनोज सैनी ने कहा कि जनता गैस की किल्लत से जूझ रही है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद गैस एजेंसियों पर रोजाना लंबी लाइन लग रही है। सोम त्यागी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर संजय सैनी, विकास चंद्रा, विभाष सिंहा, विशाल प्रधान, आशु, राजीव चैधरी, समर्थ अग्रवाल, समीर त्यागी, महरूफ सलमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें