हरिद्वार। वन विभाग में अवैध कार्यों के संबंध में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने उप वन प्रभागीय रुड़की ज्वाला प्रसाद से जांच रिपोर्ट तलब की है। जिस पर उप वन प्रभागीय अधिकारी ने आरोप लगाने वाले जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली से सात जुलाई तक साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जांच कर रिपोर्ट तैयार कर डीएफओ को भेजी जा सके। बता दें कि पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली ने वन विभाग में अवैध कार्याें के आरोप लगाकर डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।