पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 25 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। टीम केबल व बिजली के मीटर अपने साथ लेकर गई। ऊर्जा निगम की टीम का कहना था कि बिजली बिल के करीब 20 लाख रुपये बकाया हैं, इसके चलते यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम में ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा व जेई राधेश्याम समेत कई कर्मचारी शामिल रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।