बकाया जमा नहीं करने पर 22 कनेक्शन का
धनौरी। क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए ऊर्जा निगम का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को ग्राम सोहलपुर और गढ़मीरपुर बाजार में शिविर लगाए गए। एसडीओ अश्वनी सिंह ने बताया कि शिविरों में करीब साढ़े चार लाख की बकाया राशि वसूल की गई। वहीं, लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। संवाद