- लाखों से बना सार्वजनिक शौचालय देखरेख के अभाव में खस्ताहाल
- पानी और बिजली की व्यवस्था भी ठप, ग्रामीणों परेशान
पथरी। बादशाहपुर बस स्टैंड स्थित ग्राम पंचायत का सार्वजनिक शौचालय बदहाल पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से शौचालय की साफ-सफाई नहीं हुई है। शौचालय में गंदगी फैली हुई है और पानी की टोंटियां भी क्षतिग्रस्त हैं। पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले ग्राम पंचायत ने सरकारी धन से लाखों रुपये खर्च कर बस स्टैंड पर पुरुष एवं महिला शौचालयों का निर्माण कराया था। रखरखाव के अभाव में शौचालय अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है।
-
क्या कहते हैं ग्रामीण
पिछले एक साल से शौचालय की साफ-सफाई नहीं हुई है। शौचालय में फैली गंदगी से आने वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदार काफी परेशान हैं।
- सुशील चौहान
-
शौचालय में लाइट व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी देखरेख नहीं होने से यह बदहाल हालत में है। संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं।
- दीपक सैनी
-
ग्राम पंचायत की बैठक में शौचालय की समस्या को उठाया गया था। लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
- विकास कुमार
ग्राम पंचायत की ओर से सरकार के लाखों रुपए खर्च कर बस स्टैंड पर शौचालय का निर्माण किया गया था। लोगों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ हैं।
- आशीष सैनी
आशीष सैनी बादशाहपुर
आशीष सैनी बादशाहपुर
आशीष सैनी बादशाहपुर