हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से लापता हुए दो व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने अब गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जसवीर सिंह निवासी मेरठ ने बताया कि 25 अप्रैल को लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। चमगादड़ टापू से उसका साला मुनेंदर कुमार लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं, कोमला निवासी आंध्र प्रदेश ने बताया कि उसका पति वेन्काटेश्वर राव जूना अखाड़ा की पार्किंग से 18 मई की रात लापता हो गए थे। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि यात्रियों की खोजबीन की जा रही है।