फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर हरदोई के युवक की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:54 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में डूबकर हरदोई के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परमार्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। हरदोई के गांव तेरी पुरवा, कोतवाली देहात का रहने वाला विश्वास तिवारी (22) पुत्र जवाहर तिवारी भी कथा में शामिल होने आया था। सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ वो आश्रम के ही घाट पर नहाने गया। नहाते समय वो गंगा में आगे निकल गया और डूबने लगा। घाट पर नहा रहे दोस्तों ने जब तक शोर मचाया तब तक वो डूब चुका था। सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जल पुलिस ने करीब तीन बजे घाट के पास से ही शव ढूंढ निकाला। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें