फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत

Mon, 05 Sep 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चिड़ियापुर में सोमवार की सुबह वन रेंज कार्यालय से करीब तीन सौ मीटर दूर हाईवे पर गुलदार के शावक का शव बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुलदार के शावक की मौत होने की खबर पर डीएफओ एचके सिंह, एसडीओ संतराम भी रेंज आफिस पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। विभाग के चिकित्सक डा. अमित ध्यानी और डा. गरिमा ने शव का पोस्टमार्टम किया। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह हिंगवाण ने बताया कि गुलदार के शावक की उम्र करीब एक की रही होगी। सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें