फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 649वें प्रकाश उत्सव पर पंजाब से हरिद्वार आएगी दमड़ी यात्रा

Wed, 01 Apr 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने बैठक कर की तैयारी
विज्ञापन

649वें प्रकाश उत्सव पर पंजाब से हरिद्वार आएगी दमड़ी यात्रा
हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की महत्वपूर्ण बैठक धनौरी-बहादराबाद रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें पंजाब से हरिद्वार पहुंचने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर यह यात्रा चार अप्रैल को सुबह 10 बजे ज्वालापुर पुल जटवाड़ा पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालु पैदल हरकी पैड़ी स्थित परम संत गुरु रविदास महाराज मंदिर तक जाएंगे। यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में चेयरमैन संत श्रवण दास बोहन, प्रधान संत बाबा निर्मल दास, सचिव संत इंद्र दास जनरल, संत परमजीत दास, मुख्य अतिथि राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, संगठन महामंत्री सतीश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें