सहदेवपुर मुख्य मार्ग से लगभग 15 गांवों को जोड़ने वाली बोढ़ाहेडी गांव तक की सड़क का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
गांव की यह सड़क लोक निर्माण विभाग के क्षेत्र में आती है। इसका पुनर्निर्माण के लिए कुछ माह पूर्व टेंडर जारी किया गया था। सड़क का निर्माण शुरू भी किया गया, लेकिन एक माह पूर्व अचानक निर्माण कार्य रोक दिया गया। ऐसे में वहां से गुजरने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही है। क्योंकि, ठेकेदार की ओर से सड़क पर पत्थर, बजरी बिछाने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया है। गांव के गुलजार, राजेंद्र, गौरव शर्मा, विरेंद्र, प्रवीण, दीपक, हितेश का कहना है कि इस मार्ग पर बोढ़ाहेडी, अलावलपुर, पीतपुर, संघीपुर, मुस्तफाबाद, मरगूबपुर, कासमपुर आदि गांव के रोजाना सैकड़ों की संख्या में राहगीरों और बच्चों को इसी मार्ग से आना जाना पड़ता है। भारी वाहन गुजरने पर पहिओं से बजरी उछलकर राहगीरों को लगती हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
I
I
Iसड़क निर्माण शुरू कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। इससे सड़क बनने के बाद लोगाें की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
I
I- अजित सिंह कालरा, सहायक अभियंता, लोनिवि, हरिद्वारI