धनौरी। क्षेत्र के ग्राम धनौरा में ग्राम प्रधान की ओर से जनता की सुविधा के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले के बनने से सड़क पर भरा पानी निकल गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है। अब सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। धनौरा गांव में लंबे समय से सड़क पर पानी भरने की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत पर ग्राम प्रधान शालू सैनी ने सड़क के किनारे नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब स्थिति सामान्य हो गई है और जल्द ही सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।