समाजसेवी जेपी बड़ोनी ने उत्तराखंड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड से हर की पैड़ी से चंडी देवी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना का पूरा प्रारूप स्पष्ट करने की मांग की गई है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जेपी बड़ोनी ने कहा कि परियोजना के वास्तविक तथ्यों को स्पष्ट नहीं किया गया है। परियोजना को लेकर 40 बार टेंडर निकाले गए और रद्द कर दिए गए। अब 41वीं बार टेंडर जारी करने पर उनके की ओर से एनजीटी में याचिका दायर की गई है। जिस पर एनजीटी की ओर से संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। जेपी बड़ोनी ने कहा कि परियोजना संचालित होने से वन संपदा को होने वाली क्षति की भरपाई पहले की जाए। जेपी बड़ोनी ने कहा कि परियोजना को लेकर अनेक सवाल हैं। जिनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। व्यापक जनहित में योजना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाना चाहिए।