फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मीठीबेरी गांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Jan 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

लालढांग। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित मीठीबेरी गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी को मीठीबेरी गांव में घर के पास पेड़ पर एक शव लटका होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ मोनू (22) पुत्र दिनेश सैनी निवासी मीठीबेरी थाना श्यामपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मगर अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों से बातचीत की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें