फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया हैवान, दुष्कर्म के बाद चलती कार से धक्का मारकर फेंक दिया

Sun, 28 Aug 2022 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की दोस्ती मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्थित एक गांव के युवक से थी। महिला का आरोप है कि आरोपी 18 अगस्त को उसकी बेटी से मिलने हरिद्वार आया। बेटी को शादी का झांसा देकर मिलने घर से बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर चलती कार से मंगलौर में फेंकने का मामला सामने आया है। किशोरी को आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर लेकर गया। 22 अगस्त को वापस आते वक्त मंगलौर में चलती कार से धक्का दे दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की दोस्ती मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्थित एक गांव के युवक से थी। महिला का आरोप है कि आरोपी 18 अगस्त को उसकी बेटी से मिलने हरिद्वार आया। बेटी को शादी का झांसा देकर मिलने घर से बुलाया। आरोपी उसकी बेटी को कार में बैठाकर अपने मामा के घर गाजियाबाद लेकर गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने जीजा के घर मुजफ्फरनगर मंसूरपुर में लेकर गया। यहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि आरोपी 22 अगस्त को बेटी को छोड़ने हरिद्वार आ रहा था। रास्ते में मंगलौर नहर पुल के पास चलती कार से बेटी को धक्का मारकर फेंक गया। 22 अगस्त की शाम राहगीरों ने बेटी के बदहवाश सड़क पर पड़े होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर वह बेटी को लेने गई। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से हुई थी आरोपी से दोस्ती
हरिद्वार। पुलिस ने बताया कि आरोपी और किशोरी की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई। धमकी दी कि यदि किसी को दुष्कर्म के बारे में बताया तो उसे और परिवार के लोगों को जान से मार देगा। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बड़ा हादसा:  किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ की मौत, 37 लोग घायल, तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें