हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रामधाम कालोनी रावली महदूद निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री दो जनवरी की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। सभी जगहों पर उसकी तलाश कर ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। संदेह जताया कि उसकी पुत्री को कोई बहला फुसलाकर लेकर गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।