हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में नहाते समय एक किशोर डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। जटवाड़ा पुल के पास कुछ किशोर व युवक गंगनहर में नहा रहे थे। इसी बीच 16 वर्षीय पांवधोई निवासी किशोर पानी के तेज बहाव में आकर बह गया और डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है।