हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। एक व्यक्ति ने बताया कि उनका पोता 26 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर से नाराज होकर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य परिचितों के यहां भी पता किया गया लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। उसके दाहिने हाथ पर जलने का निशान है। परिजनों ने पुलिस से किशोर को जल्द तलाश करने की मांग की है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद