पथरी। हरिद्वार-लक्सर मार्ग शेरपुर में शुक्रवार दोपहर में कार की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सन्नी (17) निवासी महाराजपुर थाना लक्सर बाइक से अपने घर जा रहा था। शेरपुर में कार से उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा कार को कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आने पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।