फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी लापता, युवक पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को राजन निवासी टिबड़ी, बीएचईएल रानीपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। आशंका जताई कि युवक ने किशोरी को किसी अज्ञात स्थान पर छिपाया है। एसएचओ शांति कुमार गंगवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें