फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। सुमन नगर बहादराबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 फरवरी से लापता है। वह और उसके पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर चार वर्षीय छोटा बेटा मौजूद था। इसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गई। सभी जगहों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें