फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्यूशन के लिए निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसे लेने ट्यूशन सेंटर पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि वह उस दिन ट्यूशन पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें