फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिक्षकों ने सीखे कला एवं व्यायाम शिक्षण के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की में आयोजित पांच दिवसीय सेवारत कला एवं व्यायाम शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हो गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने कला एवं व्यायाम शिक्षण के नए गुर सीखे। प्रशिक्षण प्राचार्य आकाश सारस्वत के देखरेख में आयोजित किया गया। इसके संयोजक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राजेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, अरुण खरे, अजय कुमार शर्मा और योगराज ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रार्थना के साथ सत्र की शुरुआत हुई। आलोक द्विवेदी ने प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार सिंह, विकास शर्मा, संजय कुमार जुयाल, गीता कठैत, अंजलि चौहान, तरुण धीमान, तबस्सुम, मनमोहन डबराल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें