फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तन्मय सिन्हा बने अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। शिवालिक नगर निवासी तन्मय सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लेखा संस्था एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) की सदस्यता प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। यह उपाधि भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के समकक्ष मानी जाती है और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। तन्मय को यह सम्मान मुंबई में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। तन्मय सिन्हा शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें